बेअदबी के आरोपी का सिर धड़ से किया अलग

-2020 में बेअदबी के आरोप में दर्ज हुआ था केस

भारत पोस्ट संवाददाता
मंडी गोबिंदगढ़। मंडी गोबिंदगढ़ के निकटवर्ती गांव तुरां में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात में छह वर्ष पहले श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के आरोपी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मेवा सिंह ;45. पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव तुरां के रूप में हुई है। हमलावर ने धारदार तलवार से कई वार किए, जिससे मेवा सिंह का सिर धड़ से अलग हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वारदात सोमवार रात करीब दो बजे हुई। बताया जा रहा है कि उस समय मेवा सिंह अपने घर में परिवार के साथ मौजूद था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति घर में दाखिल हुआ और उस पर तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर हमले के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मेवा सिंह के विरुद्ध वर्ष 2020 के अक्तूबर माह में गांव तुरां स्थित गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने के आरोप में मंडी गोबिंदगढ़ थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। बताया जाता है कि वह दो बार जमानत पर जेल से बाहर भी आया था, जबकि मामले की सुनवाई अभी जारी थी और गवाहों के चलते उसे अंतिम राहत नहीं मिली थी।
ग्रामीणों के अनुसार मेवा सिंह पहले गांव में सिलाई ;टेलरिंग. का काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही थाना मंडी गोबिंदगढ़ के प्रभारी संदीप सिंह, सब.डिवीजन अमलोह के डीएसपी विक्रमजीत सिंह तथा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा हमलावर की पहचान और हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button