दक्षिणी वार्ड समिति के चुनाव में अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत

-नजफगढ़ वार्ड समिति में भी खिला कमल

भारत पोस्ट संवाददाता
नई दिल्ली। एमसीडी की 12 वार्ड समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए आज मतदान हो रहा है। एमसीडी की दक्षिणी वार्ड समिति के चुनाव में अध्यक्ष पद पर भाजपा ने आम आदमी पार्टी को हराया इस समिति में दोनों पार्टियों के पार्षदों की संख्या बराबर थी मगर किंग मेकर की स्थिति में कांग्रेस के दो पार्षदों ने भाजपा को वोट दिया। साउथ जोन में भाजपा के धर्मवीर सिंह चेयरमैन चुने गए, जबकि ममता यादव ने डिप्टी चेयरमैन पद पर जीत दर्ज की।
नजफगढ़ वार्ड समिति में बहुमत के अभाव में आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने नामांकन वापस लिया भाजपा के पार्षद अध्यक्ष एवं अन्य दोनों पदों पर निर्विरोध चुने गए। नजफगढ़ जोन वार्ड समिति में भाजपा ने जीत हासिल की। जयवीर सिंह राणा चेयरमैन चुने गए, जबकि सुषमा राठी डिप्टी चेयरमैन निर्वाचित हुईं। वहीं, शशि यादव को स्टैंडिंग कमेटी का सदस्य चुना गया।
शाहदरा साउथ जोन वार्ड समिति में भी भाजपा ने जीत हासिल की है। यहां यशपाल सिंह चेयरमैन चुने गए, जबकि राजू सचदेवा डिप्टी चेयरमैन निर्वाचित हुए। वहीं, मुनेश को स्टैंडिंग कमेटी का सदस्य चुना गया। रोहिणी वार्ड समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भाजपा को एक वोट से हराया, यहां आम आदमी पार्टी के 11 पार्षद हैं जबकि भाजपा के 10 और दो कांग्रेस के पार्षद हैं सभी 23 पार्षदों में मतदान में हिस्सा लिया। उपाध्यक्ष पद पर भी आम आदमी पार्टी ने भाजपा को एक वोट से हराया। यहां आम आदमी पार्टी के पुष्पा चेयरमैन चुने गए, जबकि रमेश चंद डिप्टी चेयरमैन निर्वाचित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button