अकाली नेता स्व अवतार सिंह हित की याद में अरदास समागम हुआ।
नई दिल्ली -पंथ के अनमोल रत्न जत्थेदार स्व अवतार सिंह हित के जन्मदिन पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करने के लिए एक अरदास समागम का आयोजन उनके हरी नगर स्थित निवास स्थान पर किया गया .इस अरदास समागम श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान, सचिव शामिल रहे इस अरदास समागम में मुख्य तोर पर दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सदस्य बीबी रणजीत कौर एवं आल इंडिया रामगढ़िया बिरादरी के अध्यक्ष सुखदेव सिंह रायत के अलावा गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष परमजीत सिंह मक्कड़, अमरजीत सिंह टक्कर, एवं अमरजीत सिंह तिहाड़, भाजपा नेता भरत मेहता, अमरजीत सिंह अमर,लवली कलैक्शन के लवली और परमजीत सिंह पम्मी मौजूद रहे, बीबी रणजीत कौर ने बताया कि जत्थेदार स्व अवतार सिंह हित का
सिख पंथ के उत्थान और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा और वह एक वरिष्ठ अकाली नेता थे।
उन्होंने बताया कि उनके घर में अरदास समागम रखा गया संगत द्वारा की गई अरदास और श्रद्धांजलि उनके प्रति गहरे सम्मान और प्रेम का प्रतीक है। गौरतलब है कि जत्थेदार स्व अवतार सिंह हित के बाद उनकी विरासत उनके दामाद रविंद्र सिंह सोनू ने सम्भाल रखी है जो पश्चिमी जिला में उपाध्यक्ष के पद पर हैं और हर साल स्व अवतार सिंह हित की याद में अरदास समागम करते हैं और उनकी स्मृति को जिन्दा रखा हुआ है। अरदास समागम के बाद लंगर प्रसाद का वितरण किया गया।


