दिल्ली सरकार द्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी दिवस पर सरकारी अवकाश की घोषणा का स्वागत ।
भारत पोस्ट नई दिल्ली – भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी जिला के मीडिया प्रभारी अमरजीत सिंह अमर ने उपराज्यपाल द्वारा एवं दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार द्वारा दिल्ली में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी दिवस 25 नवम्बर 2025 को दिल्ली मे प्रतिबंधित अवकाश घोषित करने के निर्णय का जोरदार स्वागत किया है मीडिया प्रभारी अमरजीत सिंह अमर ने कहा की ऐसा कर दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है उन्होंने कहा कि दिल्ली का सिक्ख समुदाय रेखा गुप्ता सरकार की इस घोषणा का स्वागत करता है, उन्होंने कहा कि सिक्ख समुदाय की यह मांग भी थी जो आज रेखा गुप्ता सरकार ने पूरी कर दी ऐसा कर दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने सिक्खो का दिल जीत लिया है।
