धूमधाम से माना डॉ स्वामी का जन्म
एम्पलाइज यूनियन के महासचिव ने स्वामी को फूल माला और प्रतीक चिन्ह किया भेंट
भारत पोस्ट संवाददाता,नई दिल्ली । नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड( एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड) के अध्यक्ष एवं प्रबंधक निदेशक डॉक्टर केपी महादेवा स्वामी का जन्मदिन एनवीसी कंपलेक्स किदवई नगर में धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर ऑल इंडिया एनबीसीसी इंप्लाइज यूनियन के महासचिव बलराम सिंह नेताजी ने श्री स्वामी को फूल मालाओं और प्रतीक चिन्ह भेद कर जन्मदिन की बधाई दी। एनबीसीसी के अन्य विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति ने जन्मदिन समारोह को खुशनुमा बना दिया।
गौरतलब है कि एनबीसीसी का मुख्य कार्य बिल्डिंग निर्माण का है इस अवसर पर श्री स्वामी ने उपस्थित अधिकारियों और शुभचिंतकों को संबोधित करते हुए कहा कि एनबीसीसी केंद्र और राज्य सरकार की जमीनों पर निर्माण कार्य कर दोनों के फायदे के लिए काम करती है उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को एनबीसीसी की कार्य उन्नति के लिए भविष्य की रूपरेखा में संस्थान को साथ देने का आह्वान किया।
ऑल इंडिया एनबीसीसी एम्पलाइज यूनियन के महासचिव बलराम सिंह नेताजी ने समारोह को संबोधित करते हुए मजदूरों की स्थिति पर प्रकाश डाला और संस्थान से मजदूरों के हित लाभ की आकांक्षा व्यक्त की ।जन्मदिन समारोह में निदेशक वाणिज्य डॉक्टर सुमन कुमार ,निदेशक वित्त संजीव कुमार, सलाहकार एडवोकेट संजीव कुमार के अलावा दर्जनों गणमान्य हस्तियां उपस्थित थी ।


