ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी ने दिल्ली में किया खिदमतगार मीट का आयोजन

दिल्ली टीम को नियुक्ति पत्र,पहचान पत्र और हम कदम अवॉर्ड से नवाजा

नई दिल्ली। ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी की दिल्ली यूनिट की जानिब से बेरी वाला बाग आजाद मार्केट में खिदमतगार मीट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत खान ने दिल्ली स्टेट यूनिट के सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र दिए साथ ही उन्हें ‘ हम कदम’ अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सोसाइटी के राष्ट्रीय महासचिव सैयद रियाज,फरहत आलम, सबील उस्मानी,शाहज़ेब इजाजी,शाहबाज (कर्नाटक),सैयद आरिफ अली अध्यक्ष जोधपुर,राजस्थान,मसरूर खान,गुलाम सफदर, इनायत हुसैन,युनुस नागौरी, मुदस्सिर कुरैशी(उत्तर प्रदेश),सूरज खान (हरियाणा),फहीम अहमद (उत्तराखंड), रीमा ईरानी,वसीम कुरैशी,मौहम्मद आसिफ ने दिल्ली स्टेट के अध्यक्ष हाजी शकील अहमद द्वारा हाजियों की खिदमत को सराहा।
कार्यक्रम का संचालन सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत खान ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में देश की जानी मानी समाजी शख्सियत ऐ मन रिजवी ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत कलाम ए पाक की तिलावत से हुई। दिल्ली स्टेट की टीम ने सोसाइटी की राष्ट्रीय टीम का फूल माला पहना कर स्वागत किया.इस मौके पर संस्था के महासचिव सैयद रियाज ने संस्था का परिचय देते हुए इसके मकसद के बारे में बताया। मुकीत खान ने दिल्ली स्टेट की टीम का आगे बढ़कर स्वागत किया और सभी से उम्मीद जताई कि सभी लोग हाजियों की खिदमत करेंगे तो ऊपरवाला इसका अजर ज़रूर देगा।
हाजी शकील अहमद ने बताया कि पिछले 12 वर्षों से 365 दिन व्हाट्सअप ग्रुप दिल्ली हज मालूमात ग्रुप के नाम से हाजियों की खिदमत कर रहे हैं जिसमें उनके आवेदन से लेकर हर छोटे बड़े मामलों का निःशुल्क समाधान किया जाता है,कई बार ग्रुप जरूरत पड़ने पर मुफ्ती हजरात की मदद लेकर भी हाजी की शंका को दूर किया जाता है साथ ही दिल्ली से कर हज से जुड़े हर काम में यह ग्रुप बढ़ चढ़कर मदद करता है।खिदमतगार मीट में हाजी शकील के साथ ही हाजी नसीमुद्दीन, मौहम्मद असलम,गुलजार अहमद,नजमा खान, फ़ैयाजुद्दीन, मौहम्मद साजिद,बुरहान करीम, असद मियां,मौहम्मद हनीफ मौहम्मद नफीस,मौलाना मुनाजिर,अब्दुल साजिद,मौहम्मद जाहिद,शाहरुख l अहमद,वसीउद्दीन शफीक उर रहमान समेत अन्य साथियों का सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button