संसद में काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन,16 मेट्रो स्टेशनों से आवाजाही पर प्रतिबंध
डॉ.समरेंद्र पाठक
वरिष्ठ पत्रकार
नई दिल्ली,22 जुलाई 2026 केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग एवं प्रदर्शनकारी छात्रों पर बर्बर लाठी चार्य आदि मुद्दों पर संसद में चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों ने आज काले कपड़े में संसद भवन परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।
इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर जंतर मंतर पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। धरना स्थल पर रोज पहुंच रहे हजारों प्रदर्शनकारियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए डीएमआरसी ने नई दिल्ली इलाके के 16 मेट्रो स्टेशनों से आवाजाही पर अनिश्चितकाल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।इस इलाके से गुजरनेवाली बसों की रफ्तार भी धीमी कर दी गई है।
इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुबह पार्टी के कुछ शीर्ष नेताओं एवं आला अधिकारियों के साथ चर्चा की।श्री प्रधान भी उनसे मिले।कल प्रधानमंत्री आवास के समक्ष धरना के क्रम में गिरफ्तार किए गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी,श्रीमती प्रियंका गांधी एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित सभी सांसदों को रात में रिहा कर दिया गया।
उधर जंतर मंतर पर पैदल भी प्रदर्शनकारी दूर दराज से निरंतर पहुंच रहे हैं,जिससे वहां भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली के बॉर्डरों पर भी पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्हें आंदोलन में किसानों के शामिल होने की आशंका के मद्देनजर सतर्क किया गया है।
इस बीच डीएमआरसी के सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा कारणों से जिन मेट्रो स्टेशनों से अनिश्चित काल के लिए आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है,उसमें राजीव चौक,केंद्रीय सचिवालय एवं सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन शामिल है।इन प्रमुख स्टेशनों के बंद होने से सरकारी दफ्तरों एवं सुप्रीम कोर्ट आने जाने वालों को भीषण कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।एल.एस.




