मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को प्रेस वार्ता कर बताया कमलजीत सहरावत ने।

 

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केन्द्र में जन समर्पित सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के साथ नरेंद्र मोदी के चुने हुए प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक लम्बा सेवा कार्यकाल का रिकार्ड बनाने पर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा की सांसद कमलजीत सहरावत ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार विश्वास, विकास एवं जनकल्याण को समर्पित सरकार है, प्रेस वार्ता का संचालन प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार फुलवारियां ने किया, सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि विगत 12 वर्ष भारत के परिवर्तित निर्माण को समर्पित वर्ष थे, सांसद कमलजीत सहरावत ने इस प्रेस वार्ता में मोदी सरकार की पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों को एक एक कर के मीडिया को बताया .

उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने खेत खलिहान से लेकर चंद्रयान और गांव की चौपाल से लेकर वैश्विक मंचों तक अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की है और मोदी सरकार के नेतृत्व में जो विकास की यात्रा भारत ने तय कि है वह असाधारण है पिछले 12 वर्षों में जन विश्वास, जनभागीदारी और जनशक्ति की यात्रा है के तोर पर इसे माना जायेगा, सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 12 वर्षों में भारत को विकास की ऐसी गति दी जो पहले कभी नहीं देखी गई, सांसद कमलजीत सहरावत ने पश्चिमी दिल्ली लोकसभा के भी हुएं विकास कार्यों से भी प्रेस वार्ता में पत्रकारों को अवगत कराया। सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि डिजिटल इंडिया आज दुनिया के लिए एक मिसाल है और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना भारत में गरीबों एवं महिलाओं के लिए एक वरदान साबित हुई, और जन-धन खातो के माध्यम से पारदर्शी तरीके से लोगो तक पैसे पहुंचे जो ईमानदारी की एक मिसाल बन गए हैं।इस प्रेस वार्ता में सांसद कमलजीत सहरावत के साथ विधायक श्याम शर्मा,पवन शर्मा, संदीप सहरावत, नजफगढ़ जिला अध्यक्षा राज शर्मा पश्चिमी जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल बक्शी सहित पश्चिमी जिला मीडिया प्रभारी अमरजीत सिंह अमर एवं नजफगढ़ जिला मीडिया प्रभारी पंकज सिंह भी प्रेस वार्ता में मंच पर मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button