वांगचुक ने की भारतीय रेलवे की तारीफ

-एंटी पेपर लीक बिल पर खुश

विशेष संवाददाता
श्रीनगर। जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गुरुवार को एक नया वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में उन्होंने भारतीय रेलवे की सराहना की है। वहीं, परीक्षा और शिक्षा प्रणाली में सुधार के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने सरकार से सीजेपी के साथ हुए समझौते के पालन का भी आग्रह किया।
ट्रेन में सफर करते हुए अपने वीडियो संदेश में सोनम वांगचुक ने कहा, जैसा मैंने आपको बताया था कि हम लद्दाख के लिए निकल रहे हैं। तो हम रेलगाड़ी से निकले, जो कि मेरा सबसे पसंदीदा यातायात माध्यम है। दिल्ली से श्रीनगर तक वंदे भारत की जो सेवा शुरू की गई है, उस पर मेरा पहला अनुभव था और चेनाब पर बने पुल को भी देखना चाहता था। बहुत ही खूबसूरत अनुभव रहा। मुझे भारतीय रेल पर बहुत गर्व है।
उन्होंने परीक्षा प्रणाली में सुधार के मुद्दे पर कहा, मैं खुश हूं कि परीक्षाओं के सुधार पर संसद में विधेयक लाया गया। उम्मीद करता हूं कि सुधार सिर्फ परीक्षाओं में नहीं, शिक्षा प्रणाली में भी हो। ये जारी रहे। दूसरी अपील करना चाहूंगा कि सरकार ने पहले मेरे साथ लिखित में और फिर सीजेपी के साथ जो समझौते हुए थे कि प्रदर्शन में शामिल छात्रों पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेंगे। एफआईआर नहीं करेंगे। वह उस पर कायम रहे। उसका पालन करे। देश में खासकर युवा पीढ़ी में एक भरोसे का माहौल बनाएं, सब मिलकर राष्ट्र निर्माण और एक महान भारत बनाने में जुट जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button