फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसने से ट्रेनें रद्द, सिलीगुड़ी बस टर्मिनस पर उमड़ी यात्रियों की भीड़

 

सिलीगुड़ी: मुर्शिदाबाद के फरक्का इलाके में रेलवे ट्रैक धंसने की घटना के बाद रेल यातायात प्रभावित हो गया है। न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) से चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के रद्द होने से बड़ी संख्या में यात्री परेशानी में फंस गए हैं। ट्रेनों के रद्द होने का असर अब सड़क परिवहन पर भी साफ दिखाई दे रहा है।

सिलीगुड़ी के तेनजिंग नोर्गे बस टर्मिनस पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। ट्रेन सेवा बाधित होने के कारण बड़ी संख्या में यात्री बसों के जरिए अपने गंतव्य तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल टर्मिनस से एनबीएसटीसी की करीब पांच बसें संचालित हो रही हैं, लेकिन यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण इन बसों के टिकट पहले ही बिक चुके हैं।

बस टर्मिनस पर यात्रियों को टिकट के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है। कई यात्री ट्रेन रद्द होने के बाद वैकल्पिक परिवहन की तलाश में टर्मिनस पहुंच रहे हैं।

यात्रियों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए एनबीएसटीसी ने राहत का संकेत दिया है। निगम के सूत्रों के अनुसार, यदि यात्रियों की संख्या और टिकटों की मांग इसी तरह बनी रहती है या आगे बढ़ती है, तो अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी है। जरूरत पड़ने पर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए तत्काल अतिरिक्त सेवाएं शुरू की जा सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button