नहीं भेजा अस्पताल ,कानपुर में पुलिस के सामने ही कारोबारी को निगल गई मौत

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। पुलिस की संवेदनहीनता ने एक कारोबारी की असमय ही जान ले ली । दुर्घटना का शिकार होने परवह सड़क पर पड़ा तड़पता रहा ,लेकिन पास में मौजूद पुलिस वालों ने उसे समय से अस्पताल नहीं भिजवाया, जिसके फल स्वरुप उसकी मौत हो गई।
पुलिस की इस असंवेदनशीलता का संबंधनवाबगंज थाना क्षेत्र से है ,जहां बीती देर रात तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से सब्जी कारोबारी की मौत हो गई।
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने आरोप लगाया कि टक्कर के बाद भागने की कोशिश में चालक ने कारोबारी को कुचल दिया। इस हादसे के बाद घायल सड़क पर खून से लथपथ हालत में पड़ा रहा लेकिन घटनास्थल के पास मौजूद रही पुलिस की पीआर वी ने उसे समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया गया। बाद में हैलट अस्पताल ले जाने पर उन्हें डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस घटना से नाराज परिजनों ने नवाबगंज थाने का घेराव कर बस चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग भी की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी।
घटना के बारे में प्राप्त विवरण के मुताबिक नवाबगंज थाना क्षेत्र में चिड़ियाघर के पास रहने वाले 35 वर्षीय अमरूद मंडी में सब्जी का थोक कारोबारी सुनित निषाद घटना के समय दुकान बंद करने के बाद पैदल घर लौट रहे थे। वह गंगा बैराज जाने वाली सड़क के पीछे पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार वालों काआप है कि उसे समय घटनास्थल के पास पुलिस वाले भी अपने वाहन के साथ खड़े थे लेकिन उन्होंने घायल को अस्पताल नहीं भिजवाया और जब तक भेजा गया तब तक बहुत देर हो जाने की वजह से डॉक्टर ने उन्हें घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर फरार रोडवेज चालक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button