कानपुर में युवती ने मां से जाहिर की मरने की इच्छा और फिर लगा ली फांसी,जांच शुरू

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। मां से मौत को गले लगाने की इच्छा जारी करने के बाद बीमारी से परेशान एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। यह घटना नौबस्ता थाना क्षेत्र की है । यहां 24 साल की युवती ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, युवती करीब दो साल से मिर्गी की बीमारी से परेशान थी और हैलट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।
प्राप्त विवरण के मुताबिक पेशे से किसान आवास विकास हंसपुरम निवासी सत्यपाल सिंह के परिवार में पत्नी पुष्पा, बड़ी बेटी बबिता, बेटा उपेंद्र और छोटी बेटी अमिता थी। सत्यपाल के मुताबिक, वह पत्नी और बेटे के साथ गोंडा स्थित गांव में रहते हैं, जबकि बड़ी बेटी बबिता की शादी नौबस्ता में हुई है। पुलिस के अनुसार घटना के पहले उसने मां से कहा- मर जाऊं तो सब अच्छा हो जाएगा। मां ने उसे डांटते हुए कहा कि इस तरह के विचार क्यों आते हैं। इसी के बाद उसने दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद बड़ी बहन बबिता उसे खाना देने पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर नौबस्ता पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने बताया जांच के दौरान युवती के पास से सुसाइड नोट और मोबाइल फोन मिला, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया। अब पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुटी है। वहीं घटना से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button