वाघ बकरी टी ग्रुप को हुरुन इंडिया द्वारा “जेनरेशनल लेगेसी अवॉर्ड फॉर आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रिब्यूशन टू द इंडियन इकोनॉमी” से सम्मानित किया गया

 

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर 2024: वाघ बकरी टी ग्रुप को हुरुन इंडिया द्वारा प्रतिष्ठित “जेनरेशनल लेगेसी अवॉर्ड फॉर आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रिब्यूशन टू द इंडियन इकोनॉमी” से सम्मानित किया गया है। हुरुन इंडिया फैमिली बिजनेस अवार्ड्स के पहले संस्करण में यह सम्मान वाघ बकरी टी ग्रुप के भारतीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान और चाय उद्योग में इसकी समृद्ध विरासत को मान्यता देता है।
गुरुवार को मुंबई में आयोजित समारोह में हुरुन इंडिया के संस्थापक अनस रहमान जुनैद और बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स के प्रबंध निदेशक डॉ. नितिन सिंह द्वारा यह पुरस्कार दिया गया। समारोह में वाघ बकरी टी ग्रुप के संस्थापक देसाई परिवार का प्रतिनिधित्व प्रबंध निदेशक रसेश देसाई, कार्यकारी निदेशक पारस देसाई और निदेशकों विदिशा देसाई और प्रियम पारीख ने किया।
यह प्रतिष्ठित सम्मान वाघ बकरी टी ग्रुप के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते प्रभाव को दर्शाते हैं। वाघ बकरी टी ग्रुप भारत में एक तेजी से बढ़ते हुए राष्ट्रीय ब्रांड बनने के साथ-साथ, 60 से अधिक देशों में उपलब्ध अपने चाय उत्पादों के साथ एक पसंदीदा अंतर्राष्ट्रीय चाय ब्रांड के रूप में भी अपनी पहचान स्थापित कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button