बिहार के मतदाताओं की संख्या 7.50 करोड़ के पार,
रिपोर्ट
विनय चतुर्वेदी (पटना),
पटना, बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले तैयारियां जोरो पर हैं।
राजनीतिक दलों के साथ-साथ बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जिसके अनुसार, राज्य के कुल 243 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की कुल संख्या 7 करोड़ 64 लाख 33 हजार 329 है. पिछले साल की तुलना में इस सूची में मतदाताओं की संख्या 12 लाख 9 हजार 347 बढ़ गई है. इस बार मतदाताओं का लिंगानुपात भी बढ़ा है. पिछले साल जहां प्रति हजार पुरुष मतदाताओं पर 907 महिला मतदाता थीं, वहीं अब यह आंकड़ा 909 महिला मतदाताओं का हो गया है.
कितने पुरुष और महिला मतदाता
बिहार के कुल 7,64,33,329 मतदाताओं में से पुरुष मतदाताओं की संख्या 4 करोड़ 29 हजार 136 है. वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 3 करोड़ 64 लाख 1 हजार 309 है. थर्ड जेंडर निर्वाचकों की संख्या 2 हजार 290 है. इस नए वोटर लिस्ट में युवा मतदाताओं की संख्या में भी भारी बढ़ोतरी देखी गई है.
18 से 19 वर्ष के 7 लाख 79 हजार 360 युवा मतदाता को सूची में जोड़ा गया है, जो पहली बार लोकसभा में वोट कर अपने देश की तकदीर को लिखेंगे. इसके अलावा 20-29 वर्ष के 14 लाख 60 हजार 841 मतदाता का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ा है. कई मतदाताओं का नाम लिस्ट से हटाया भी गया है.
लोकसभा चुनाव को लेकर जब मतदाताओं से मतदाता सूची के बारे में पूछा गया तो 95.3 प्रतिशत मतदाताओं ने बताया कि उनको इसकी जानकारी है, जबकि 3.3 प्रतिशत मतदाताओं को इसके बारे में कोई जानकारी ही नहीं है।



