भीषण गर्मी से हरी सब्जियों की खेती को सकता है नुकसान तापमान 44 डिग्री के पार पहुंचा तो किसान एवं कृषि विशेषज्ञ भी हुए चिंतित

 

अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र, 19 मई : मौसम की गर्मी चरम पर पहुंच रही है तो भीषण गर्मी और लू के चलते बागवानी फसलों को बहुत अधिक नुकसान पहुंचने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। कुरुक्षेत्र तथा आसपास के क्षेत्रों में रविवार को तापमान 44 डिग्री के पार रहा। ऐसे तापमान में किसानों एवं कृषि विशेषज्ञों की चिंता अधिक हो गई है। कृषि वैज्ञानिक डा. सी.बी. सिंह ने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिक तापमान रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि ऐसी भीषण गर्मी से हरी सब्जियों के उत्पादन में गिरावट आ सकती है। इस भीषण गर्मी में आमजन का हाल बेहाल है तो फसलों का क्या हाल होगा। ऐसी भीषण गर्मी में सब्जियों की फसलें भी मुरझा जाती हैं। डा. सिंह ने कहा कि किसानों को फसलों को बचाने के लिए कृषि अधिकारियों एवं कृषि विशेषज्ञों से राय लेनी चाहिए। ऐसे बढ़ते तापमान की वजह से किसान अपने खेतों में समय से पहले सब्जी की फसलों की तुड़वाई कर रहे हैं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार भीषण गर्मी व तापमान में हो रही बढ़ोतरी की वजह से फसलों में सिंचाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए। .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button