फसल अवशेष प्रबंधन पर गोष्ठी आयोजित की
नालंदा, भारत पोस्ट, इस्लामपुर शैक्षणिक प्रखंड अवस्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढेकवाहा, प्रखंड – इस्लामपुर, नालंदा में विद्यालय के पूर्व छात्र व वर्तमान में उर्दू मध्य विद्यालय नरकट घाट, गुलजारबाग, पटना में स्नातक विज्ञान शिक्षक के पद पर पदस्थापित सूर्य कान्त गुप्ता के द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन पर गोष्ठी आयोजित की गई तथा छात्र-छात्राओं को फसल अवशेष के जलाए जाने से होने वाले नुकसानों को बताया।
श्री गुप्ता ने कहा कि फसल अवशेष को खेतों में जलाने से मिट्टी के ऊपरी सतह में अवस्थित ह्यूमस जल जाती है व केंचुआ मर जाते हैं जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति नष्ट हो जाती है। खेत बंजर हो सकते हैं। वातावरण प्रदूषित हो जाता है। मानव अनेक रोगों से ग्रसित हो जाता है। आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ, नाक एवं गले की समस्या बढ़ जाती है।
इस अवसर पर श्री गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई कि वे अपने माता-पिता, अभिभावकों, परिवार जनों, सगे-संबंधियों, पड़ोसियों एव॔ ग्रामीणों को फसल अवशेष को खेतों में जलाने से होने वाले नुकसानों के बारे में बताएंगे तथा इसे नहीं जलाने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके अलावा फसल अवशेष प्रबंधन करने यथा – वर्मी कंपोस्ट बनाने, अवशेष को मिट्टी में मिलाने, मल्य के रूप में उपयोग करने, पशु चारा के रूप में उपयोग करने, बेस्ट डि-कंपोजर के रूप में उपयोग करने तथा फसल अवशेष से उपयोगी मूल्य वर्धित उत्पाद यथा प्लेट, कटोरी, ठोस पैकेजिंग सामग्री और अन्य उत्पादों का निर्माण करने के लिए प्रेरित करेंगे।
शपथ कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक पुरुषोत्तम राजीव रंजन, शिक्षिका जयमंती कुमारी, बाल संसद के उप प्रधानमंत्री तनु कुमारी, मंत्रिमंडल के सदस्य ज्योति प्रिया, मुस्कान कुमारी, मितरंजन कुमार, पायल कुमारी, सीमा कुमारी, आरजू कुमार, रोशनी कुमारी एवं शिवानी कुमारी की भूमिका अति सराहनीय रही।



