अष्टम नानक श्री गुरु हरिकिशन साहिब का प्रकाश पुरब पूर्ण भक्ति और श्रद्धा से मनाया गया
कानपुर। अष्टम नानक बाला प्रीतम साहिब श्री गुरु हरिकिशन साहिब का प्रकाश पुरब पूर्ण भक्ति और श्रद्धा के साथ स्थानिय गुरूद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर चौक में मनाया गया। प्रकाश पुरब के विशेष दिवान प्रातःकाल साध संगत श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी द्वारा श्री सुखमनी साहिब के पाठ के साथ आरंभ हुए तत्पश्चात चौपई साहिब, नाम सिमरन एवं शब्द कीर्तन का गायन किया गया।
इस अवसर पर गुरूद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर चौक के ग्रंथी भाई गुरुचरण सिंह ने गुरु हरिकिशन साहिब के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु जी ने अल्प आयु में किए उनके लोक कल्याण के कार्यों को रहती मानवता तक सदैव याद किया जाएगा, उनकी याद में दिल्ली में स्थापित एतिहासिक गुरूद्वारा बंगला साहिब में नतमस्तक होकर श्रद्धालू अपने रोग सोग से सदैव के लिए मुक्त हो जाते हैं। विशेष दिवान की समाप्ति अरदास से हुई, अरदास में सरर्वत्र के भले की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर चाय, कच्ची लस्सी, मिष्ठान आदि के प्रसाद वितरित कर गुरु हरिकिशन साहिब जी के प्रकाश पुरब की खुशियां प्राप्त की।
इस अवसर पर श्री गुरु सिंह सभा कानपुर के धार्मिक जत्थेदार ज्ञानी मदन सिंह, लवली बग्गा, गुरजीत सिंह शंटी कोहली, परमजीत कौर, बलविंदर सिंह छतवाल रिप्पी, परमजीत सिंह टोनी, अजीत सिंह दारे, सतनाम सिंह पप्पू, किशन लाल अरोड़ा, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।




