लौरिया पुलिस की बड़ी सफलता — चोरी की बोलेरो गाड़ी बरामद, दो गिरफ्तार

 

रमेश ठाकुर – लौरिया,पश्चिम चंपारण_लौरिया थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरी की बोलेरो गाड़ी बरामद की है और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 18 अप्रैल 2025 को लौरिया थानाध्यक्ष श्री रमेश कुमार शर्मा को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति द्वारा चोरी की बोलेरो गाड़ी पर असली रजिस्ट्रेशन नंबर BR11H 2891 लगाकर बसवरिया देवराज गांव में चलाया जा रहा है।
सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष ने बिना समय गंवाए त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम के साथ बसवरिया देवराज गांव में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान मौके से चोरी की बोलेरो गाड़ी को बरामद किया गया और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में पहला नाम है राशिद इकबाल, पिता वकील अहमद, जो बसवरिया देवराज गांव, थाना लौरिया का निवासी है।
दूसरी गिरफ्तारी शकुंतला देवी की हुई है, जिनके पति स्वर्गीय कमलेश राम थे और वह ग्राम अजूबा, थाना शिकारपुर की रहने वाली हैं।
मौके से पुलिस ने चोरी की बोलेरो गाड़ी के साथ-साथ उस गाड़ी का फर्जी ऑनर बुक भी बरामद किया है।

इस संबंध में लौरिया थाना में कांड संख्या 174/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
थाना अध्यक्ष श्री रमेश कुमार शर्मा की तत्परता और नेतृत्व में हुई इस सफलता से न केवल वाहन चोरी के मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है, बल्कि क्षेत्र में अपराधियों के मन में पुलिस का खौफ भी बढ़ा है।
स्थानीय लोगों ने लौरिया पुलिस की इस कार्रवाई की खुलकर सराहना की है और भरोसा जताया है कि पुलिस की ऐसी मुहिम से क्षेत्र में अपराध पर रोक लगेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button