पश्चिम बंगाल के कल्याणी में भारी तनाव; बीजेपी विधायक अंबिका राय को घेरकर तृणमूल का विरोध प्रदर्शन

 

Oplus_16908288

अजित प्रसाद,कल्याणी, पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल के कल्याणी अनुमंडल शासक (SDO) कार्यालय के बाहर आज एक बार फिर भारी तनाव देखा गया। मतदाता सूची से नाम हटाने से संबंधित ‘फॉर्म 7’ जमा करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच चल रहा विवाद अब और गहरा गया है। सोमवार को बीजेपी विधायक अंबिका राय के कार्यालय पहुँचते ही तृणमूल समर्थकों ने उन्हें घेर लिया और जमकर नारेबाजी की। पिछले कुछ दिनों से कल्याणी SDO कार्यालय के भीतर और बाहर दोनों दलों के बीच फॉर्म 7 जमा करने को लेकर रस्साकशी जारी है। तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व का आरोप है कि बीजेपी नियमों के खिलाफ जाकर फॉर्म जमा करने की कोशिश कर रही है।

प्रदर्शनकारी तृणमूल कार्यकर्ताओं ने मांग रखी कि विधायक अंबिका राय केवल अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ ही कार्यालय के भीतर जा सकते हैं। टीएमसी का स्पष्ट कहना है कि विधायक को किसी भी प्रकार की फाइल या दस्तावेज (फाइल पेपर्स) लेकर अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसी मुद्दे को लेकर कार्यालय के मुख्य द्वार पर काफी देर तक धक्का-मुक्की और हंगामे की स्थिति बनी रही।

हालात को बेकाबू होते देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कल्याणी में राजनीतिक माहौल काफी गरमाया हुआ है और दोनों पक्षों के बीच तनाव बरकरार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button