ऑटो-टैक्सी यूनियनों की इलेक्ट्रिक पालिसी के खिलाफ पहली मई को सम्मेलन

नई दिल्ली 30 अप्रैल 2025 दिल्ली की ऑटो टैक्सी यूनियनों ने सरकार द्वारा ऑटो रिक्शा रिप्लेसमेंट पॉलिसी में इलेक्ट्रिक पॉलिसी लागू करने के संकेत के खिलाफ मजदूर दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली के गांधी शांति प्रतिष्ठान में सम्मेलन का आयोजन किया है।इस सम्मेलन में ऑटो टैक्सी चालकों को रोजगार की गारंटी के तहत रोजगार दिए जाने पर जोर दिया जाएगा।

इस सम्मेलन में एक प्रस्ताव पारित कर इस तरह की तुगलकी फरमान के विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, केंद्रीय एवं दिल्ली के परिवहन मंत्रियों के नाम पर ज्ञापन दिया जाएगा और आंदोलन की रूप रेखा तय की जाएगी।

यह जानकारी आजाद हिंद ऑटो टैक्सी ड्राइवर यूनियन रजि.की दिल्ली इकाई के प्रमुख सुशील झा, दिल्ली पब्लिक ट्रांसपोर्ट यूनियन रजि.की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आलोक तिवारी, ऑटो टैक्सी चालक सेना यूनियन रजि.की दिल्ली इकाई के महासचिव राम कुमार हिंद, दिल्ली ऑटो टैक्सी ग्रामीण सेवा चालक यूनियन रजि.की दिल्ली इकाई के प्रमुख कल्लू भैया एवं महासचिव आर.के.राजपूत और दिल्ली ऑटो तिपहिया ड्राइवर यूनियन रजि.के महासचिव आनंद चौधरी ने आज यहां जारी एक वयान में दी।

यूनियन के नेताओं ने कहा है, कि केंद्र एवं दिल्ली की सरकार इस तरह की पॉलिसी लाकर ऑटो एवं टैक्सी चालकों को तबाह करना चाहती है, इसे कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है,कि अगर सरकार इस तरह का आदेश जारी करती है,तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button