थाना सुबेहा पुलिस टीम द्वारा लूट से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
*कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल व एक अदद अवैध तमंचा मय जिन्दा कारतूस, नकदी बरामद-*
बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सुबेहा पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर दिनांक 15.05.2025 को मु0अ0सं0-157/202 धारा 309(6)/ 351(3)/317(2)/3(5) बीएनएस में वांछित अभियुक्तगण 1. संजय पुत्र बुधई, 2. राजू पुत्र लल्लू, 3. नितेश कुमार पुत्र शिवबरन निवासीगण ग्राम सरायराजघाट थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी को घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल नं0 UP 41 AZ 2471 व 3,800/- नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त संजय उपरोक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा मय जिन्दा कारतूस .12 बोर मय जिन्दा कारतूस बरामद कर मु0अ0सं0 160/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा दिनांक 10.05.2025 को थाना सुबेहा क्षेत्रान्तर्गत सहापुर पुलिया के पास एक व्यक्ति को रोककर व डरा धमकाकर मोबाइल, नकदी लूटा था।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. संजय पुत्र बुधई निवासी ग्राम सरायराजघाट थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी
2. राजू पुत्र लल्लू निवासी ग्राम सरायराजघाट थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी
3. नितेश कुमार पुत्र शिवबरन निवासी ग्राम सरायराजघाट थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी
*बरामदगी-*
1. घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल नं0 UP 41 AZ 2471
2. एक अदद अवैध तमंचा .12 बोर मय जिन्दा कारतूस .12 बोर
3. 3800/- रुपये नकद थाना सुबेहा क्षेत्र अंतर्गत सहा पुर पुलिया के पास एक व्यक्ति को रोककर व डरा धमका कर मोबाइल नगदी लूट था




