गोविंद नगर में अपराधियों पर शिकंजा करने में सफल इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह का परिश्रम ,कई गिरफ्तार
सुनील बाजपेई
कानपुर। यहां गोविंद नगर पुलिस द्वारा पीड़ितों की हर संभव सहायता के साथ ही मिलने वाली सूचनाओं पर अपराधियों के खिलाफ तत्काल प्रभावी कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है ,जिसके क्रम में अतिरिक्त इंस्पेक्टर अभय सिंह के साथ ही पीड़ितों की सहायता और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के मामले में अग्रणी पुलिस इंस्पेक्टर्स में से एक गोविंद नगर के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह की अगुवाई में लगातार जारी कार्रवाई के तहत अब तक कई अपराधियों को जेल का रास्ता दिखाया जा चुका है।
कुल मिलाकर चुनौती पूर्ण गोविंद नगर में नियुक्त के बाद इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह
का अब तक का कार्यकाल पीड़ितों की सहायता और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के मामले में बहुत सराहनीय माना जाता है।
जिसकी फलस्वरूप नेतृत्व कुशलता वाले चिनौती पूर्ण गोबिन्द नगर में नियुक्त चल रहे इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह के मातहतों का भी परिश्रम योगी सरकार की मंशा के अनुरूप पीड़ितों के पक्ष में अपराधियों के खिलाफ सफल है।




