असदुद्दीन ओवैसी बिहार दौरे पर,कहा एसआइआर मुद्दे पर ममता ही बोलेंगी
वह अपने जीते विधायकों और कम वोटो से हा उम्मीदवारों के क्षेत्र में करेंगे दौरा
अजित प्रसाद /सिलीगुड़ी: बिहार चुनाव के बाद AIMIM सुप्रीमो आज से तीन दिनों के लिए सीमांचल दौरे पर है। बिहार चुनाव में AIMIM ने 5 सीटें जीती है। चुनाव जीतने के बाद AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी बिहार के दौरे पर पहुंचे है। शुक्रवार को बागडोगरा एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार चुनाव में सीमांचल इलाके में जीत के लिए बिहार के लोगों को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री के SIR के विरोध और बंद की अपील के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, इस मामले पर मुख्यमंत्री ही कहेंगे, मुझे कुछ नहीं कहना है। वह चिट्ठी क्यों लिखी क्या है परेशानी वह उन्हें ही बताना होगा।उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि सीमांचल की जनता ने ओवैसी पर भरोसा रखा। बाद में वे सड़क मार्ग से बिहार के लिए रवाना हो गए।



