चन्द्रपाल बक्शी को दूबारा पश्चिमी जिला अध्यक्ष मनोनीत करने पर बधाईओ का तांता लगा।
नई दिल्ली – संगठन पर्व के चलते दिल्ली में सभी 14 जिला अध्यक्षो की नियुक्ति सर्वसम्मति से सम्पन्न हुई इस कड़ी में पश्चिमी दिल्ली जिला में चन्द्रपाल बक्शी को पुनः पश्चिमी जिला का दूबारा अध्यक्ष मनोनीत किया गया है दिल्ली प्रदेश द्वारा मनोनीत पश्चिमी जिला चुनाव अधिकारी सुमन गुप्ता, जिला चुनाव पर्यवेक्षक रिचा पांडेय , जिला सह चुनाव अधिकारी सतेंद्र राणा, जिला सह चुनाव अधिकारी हिमांशु यादव ने आज अपनी जरुरी चुनावी कार्यवाही करते हुए चन्द्रपाल बक्शी को अध्यक्ष पद हेतु मनोनीत किया .
इस अवसर पर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सांसद कमलजीत सहरावत, दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, विधायक श्याम शर्मा ने पश्चिमी जिला कार्यालय में पहुंच कर चन्द्रपाल बक्शी को अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस अवसर पर जिला के सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रतिनिधि,जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।पूरे पश्चिमी जिला परिसर में खुशी का माहोल था इस अवसर पर मिठाई खिलाकर सभी ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल बक्शी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर , निगम पार्षद हरिश ओबरॉय, सुमन त्यागी, शशि तलवार,श्वेता सैनी, कुनाल साहनी, संदीप जैन, संदीप दीक्षित, रविन्द्र सिंह सोनू, चरनजीत सिंह लवली, सुन्दर निगम, अमित कोहली, सोनू चड्डा, अरुण शर्मा,रवि देवी पूजक, प्रदीप यादव, अमित थरेजा,रेखा यादव, कविता वर्मा, ज्योती चन्द्रा, अमरजीत सिंह अमर,कमल तंवर, सुभाष तंवर, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे। चन्द्रपाल बक्शी ने कहा की वह बहुत जल्दी अपनी मजबूत टीम की घोषणा कर दिल्ली में होने वाले आगामी निगम उपचुनाव की तेयारी में जुट जाएंगे और पूरे पश्चिमी दिल्ली जिला में में मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे।

