देश भक्ति संगीतमय कार्यक्रम ”संकलन 4 -एक शाम देश के नाम” का सफल आयोजन हुआ,

जज साहब ने सुनाई भावपूर्ण कविता तो दिल्ली पुलिस के जॉइंट कमिश्नर विजय सिंह और एडिशनल कमिश्नर आर एस सागर ने लाइव सिंगिंग से बाधा समां

 

*राजू बोहरा / वरिष्ठ संवाददाता*

नई दिल्ली के प्रसिद्ध ”इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर सभागार” लोधी रोड में मंगलवार 25 नवंबर 2025 को एनजीओ ”आर्ट क्रिएशन्स कल्चरल सोसाइटी” द्वारा एक विशेष देश भक्ति संगीतमय कार्यक्रम “संकलन-4-एक शाम देश के नाम” का सफल आयोजन किया गया।

इस देश भक्ति संगीतमय कार्यक्रम में देश की अलग-अलग क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियों जैसे आईएएस,आईपीएस, आईआरएस, चिकित्सक, बॉलीवुड सिंगर, सामाजिक कार्यकर्ता, न्यायतंत्र आदि से जुडी हस्तिया ने विशेष रूप से शिरकत की। जिसमे कोर्ट स्टाफ, गवर्नमेंट ऑफिसर्स, दिल्ली पुलिस ऑफिसर्स, तिहाड़ जेल ऑफिसर्स, तिहाड़ आइडलर्स कंटेस्टेंट, रिफॉर्म डांस अकादमी के छात्रों सहित सभी क्षेत्र की हस्तियों ने स्टेज पर अपनी लाइव सिंगिंग से समां बाधा।

“संकलन-4-एक शाम देश के नाम” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएम एस एस परिहार और सम्मानित अतिथि एवं विशेष अतिथि के रूप में जॉइंट दिल्ली पुलिस कमिश्नर विजय सिंह, एडिशनल दिल्ली पुलिस कमिश्नर आर एस सागर, पूर्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव जैन, राजीव रंजन एडीएम जिला शाहदरा, संजय कुमार अंबस्ता एसडीएम मयूर विहार, मनीष चंद्र वर्मा एसडीएम रोहिणी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 5वें बटालियन के कमांडेंट सुरेंद्र मेहरा, मनोज कुमार दिल्ली जलबोर्ड, प्रोफ़ेसर डॉ राजेंद्र के धमीजा, प्रशांत राघव जेल अधीक्षक, योगेंद्र सिंह उपअधीक्षक जेल दिल्ली, डॉ.विजेंद्र शर्मा ‘प्रयास मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल दिल्ली’, गायक सिकंदर राजा हसन, एस सुनील डिप्टी डायरेक्टर, राम मनोहर मिश्रा इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस, यतेन्द्र कुमार, संचित मित्तल, अनिल शर्मा बालाजी सेवा परिवार जैसी अनेक गणमान्य हस्तिया शामिल रही। सुरो से सजा यह संगीतमय कार्यक्रम बेहद ही सफल रहा। इस मौके पर जज साहब ने एक भावपूर्ण कविता सुनाई जिसे सभी खूब ने सराहा।

”आर्ट क्रिएशन्स कल्चरल सोसाइटी” के इस अनूठे देश भक्ति कार्यक्रम के बारे में आयोजक एवं एनजीओ के अध्यक्ष नरेश बैसला और महासचिव रचना जैन ने बताया की हम अपनी संस्था ‘आर्ट क्रिएशन्स कल्चरल सोसाइटी’ के माध्यम से समय-समय पर ऐसे देश भक्ति और सोशल एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करते रहते है। यही वजह है की हमारे पिछले तीन बड़े कार्यक्रम संकलन-1, संकलन-2, औऱ संकलन-3 एक शाम देश के नाम काफी सफल रहे है। इस मौके पर संस्था के सभी पदाधिकारी नरेश बैसला अध्यक्ष, रचना जैन सचिव, मांगे राम सचिव, पंकज चौहान कोषाध्यक्ष, मयंक जैन उपाध्यक्ष, सरिता संयुक्त सचिव, मोंटू कुमार कार्यकारी सदस्य, अमित सिंह वित्तीय सलाहकार, ममता बैसला लेखक, ऋषव बैसला निदेशक, वेद प्रकाश कार्यकारी सदस्य,वीर भान हरियाणा प्रभारी मौजूद रहे। शो की एंकरिंग आईपी सिंह बावा और बबिता सिंह ने की। आयोजक के अनुसार इस लाइव म्यूजिकल सीरीज की लोकप्रियता हर आयोजन के साथ बढ़ती जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button