*डॉ वीरेन्द्र कुमार दुबे को सम्मानित किया गया*

 

जबलपुर – सशक्त हस्ताक्षर संस्था व प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा रचनाकारों को सशक्त मंच प्रदान कर प्रेरणादायक कार्य कर रही है। निरंतर काव्य गोष्ठी के माध्यम से साहित्य, समाज व सांस्कृतिक क्षेत्र में सम्मानित करने के साथ ही सशक्त हस्ताक्षर संस्था प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संयोजन में हिंदी प्रेमियों को सम्मानित करने की दिशा में भी कार्य कर रही है। इसी कड़ी में संस्कारधानी जबलपुर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ वीरेन्द्र कुमार दुबे को कवि संगम त्रिपाठी व गणेश श्रीवास्तव प्यासा जबलपुरी ने अंग वस्त्र कलम श्री मोतियों की माला पहनाकर सम्मान पत्र व हिंदी रत्न सम्मान प्रदान किया।
डॉ वीरेन्द्र कुमार दुबे शिक्षाविद् व वरिष्ठ साहित्यकार है व स्वर्गीय डॉ के. एल . दुबे (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भूतपूर्व महापौर व विधायक) के पुत्र है।
डॉ वीरेन्द्र कुमार दुबे 1983 से 2008 तक भारत सरकार के उद्योग, वाणिज्य , खाद्य तथा नागरिक आपूर्ति , योजना तथा कार्यक्रम क्रियान्वयन , जल भूतल परिवहन , दूरसंचार, शहरी विकास, पर्यटन मंत्रालय के हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य, कार्यक्रम क्रियान्वयन के सदस्य, आकाशवाणी जबलपुर सहित कई केन्द्रीय मंत्रालयों के राज्य व जिला समितियों के सदस्य जिला शांति एवं पुरातत्व संघ। अध्यक्ष भारतीय लोक प्रशासन संस्थान जबलपुर, लायन्स क्लब, जबलपुर शाखा व वर्ल्ड वेजेटेरियन काउंसिल जबलपुर शाखा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष – म.प्र. उपभोक्ता परिषद जबलपुर शाखा, उपाध्यक्ष – विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान इलाहाबाद, प्रदेश उपाध्यक्ष – मीडिया फोरम आफ इंडिया के रहे। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के राष्ट्रीय संयोजक है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button