सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक बालक घायल
भारत पोस्ट संवाददाता
मुरादनगर। शनिवार तड़के अंबाला हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें मुरादनगर के दो युवकों की मौत हो गई। दोनों शुक्रवार रात परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अलग.अलग कारों से वैष्णो देवी के लिए रवाना हुए थे। इस हादसे में एक 10 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे मुरादनगर के दो युवकों की शनिवार तड़के अंबाला हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि एक 10 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मचा।
जीतपुर कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय अमरदीप वर्मा उर्फ सनी सक्को वाली गली में शिव ज्वैलर्स के नाम से सर्राफा की दुकान चलाते थे। उनके साथ शीतलपुरी कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय विक्की जाटव, जो बिजली का कार्य करते थे, भी दर्शन के लिए गए थे। दोनों शुक्रवार रात परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अलग.अलग कारों से वैष्णो देवी के लिए रवाना हुए थे।
बताया गया कि शनिवार सुबह करीब तीन बजे अंबाला हाईवे पर उनकी कार का टायर पंक्चर हो गया। कार को सड़क किनारे खड़ा कर अमरदीप और विक्की स्टेपनी बदल रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आए एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि अमरदीप वर्मा और विक्की जाटव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अमरदीप का 10 वर्षीय भतीजा आरव भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
हादसे की सूचना पीछे आ रहे परिजनों को दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया। बाद में मुरादनगर स्थित परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में चीख.पुकार मच गई और जीतपुर व शीतलपुरी कॉलोनी में शोक का माहौल हो गया। परिजन दोनों मृतकों के शव लेने के लिए अंबाला रवाना हो गए हैं। हादसे के बाद से मृतकों के परिचित और क्षेत्रवासी परिवारों को सांत्वना देने उनके घर पहुंच रहे हैं।




