चौकी इंचार्ज का सराहनीय कार्य अथक प्रयास करके 5 माह से लापता मानसिक अस्वस्थ युवक को परिजनों से मिलाया

 

बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी पुलिस की मानवीय पहल:-लगभग 05 माह पूर्व अपने परिवार से बिछड़े मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को पुलिस ने परिजनों से मिलवाया, परिवार में लौटी मुस्कान- दिनांक- 03.06.2025 को थाना मोहम्मदपुरखाला क्षेत्रान्तर्गत कस्बा बेलहरा में गश्त के दौरान एक मानसिक रूप से अस्वस्थ 28 वर्षीय युवक को भ्रमित अवस्था में घूमते हुए पुलिस टीम द्वारा देखा गया, जिसे पुलिस टीम द्वारा अपने साथ चौकी बेलहरा पर लाया गया। उक्त युवक को चौकी लाकर नये कपड़े पहनाकर भोजन आदि कराए जाने के उपरांत काउंसलिंग की गई, किन्तु युवक कुछ भी स्पष्ट बता पाने में असमर्थ था। पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया, गुमशुदा सूचनाओं के मिलान एवं अन्य माध्यमों से युवक की पहचान हेतु अथक प्रयास किये जा रहे थे। इसीक्रम में युवक की पहचान ग्राम मदाई शुक्ला का पुरवा थाना बल्दीराय जनपद सुल्तानपुर निवासी के रूप में हुई। युवक के परिजनों से संपर्क स्थापित कर उन्हें बुलाया गया, जिन्होंने युवक की शिनाख्त की। युवक के पिता द्वारा बताया गया कि वह कानपुर में नौकरी करता है तथा उसका पुत्र भी उसके साथ रहता था, जो लगभग 05 माह पूर्व कानपुर नगर से लापता हो गया था, जिसके सम्बन्ध में कानपुर नगर में स्थानीय थाने पर युवक के लापता होने के सम्बन्ध में गुमशुदगी पंजीकृत कराई गई थी। नियमानुसार कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत युवक को सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया गया। युवक के परिजन व आमजनमानस द्वारा बाराबंकी पुलिस की इस मानवीय पहल की सराहना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button