भाजपा दक्षिणी दिल्ली जिला अध्यक्ष श्रीमती माया बिष्ट का अभिनंदन समारोह
नई दिल्ली: दिल्ली, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती माया बिष्ट, विधायक संगम विहार चन्दन कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष दिल्ली नगर निगम अनीता सिंघल का महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत भव्य स्वागत डॉ. विजय जौली ग्लोबल भारत ब्रांड एम्बेसडर व पूर्व विधायक ने अपने संगम विहार भाजपा कार्यालय में किया, इसमें नवनिर्वाचित भाजपा दक्षिणी जिला अध्यक्ष श्रीमती माया बिष्ट का अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम में दक्षिणी दिल्ली सांसद सदस्य श्री रामबीर सिंह बिधुड़ी मुख्य अतिथि व संगम विहार विधायक श्री चंदन कुमार चौधरी विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम के आयोजक व अध्यक्षता पूर्व भाजपा विधायक व वैश्विक भारत ब्रांड एम्बेसडर डॉ. विजय जौली द्वारा किया गया।

