थाना फतेहपुर पुलिस मुठभेड़ में चोरी में वांछित 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार-

बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी दिनांक- 20.06.2025 की रात्रि को स्वाट व थाना फतेहपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा लूट/चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु गश्त/चेकिंग की जा रही थी तभी मुखबिर द्वारा तालगांव नहर पटरी पुल पर दो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा किसी का इंतजार करने की सूचना प्राप्त हुई । प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनो संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया। संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देख कर भागने लगे तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। *घायल/गिरफ्तार अभियुक्त 1.भागी उर्फ पंकज पुत्र सूरजलाल निवासी ग्राम टेकुआ मजरे बसारी थाना मोहम्मदपुरखाला जनपद बाराबंकी* 2. समर सिंह उर्फ पपली पुत्र मिश्रीलाल निवासी बाराती लाला का पुरवा मजरे मधवा जलालपुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया । *घायल अभियुक्त भागी उर्फ पंकज* उपरोक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से चोरी से सम्बन्धित 10,400/-रुपये नगद, 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर व 01 अदद खोखा व तीन अदद जिंदा कारतूस .315 बोर तथा चोरी के पान मसाला के पैकेट बरामद किया गया। थाना फतेहपुर पर मु0अ0सं0 470/2025 धारा 109/3(5) बीएनएस 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
*आरम्भिक जांच से ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्तगण 1.भागी उर्फ पंकज 2. समर सिंह उर्फ पपली उपरोक्त द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना फतेहपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बेहटी में एक घर से दिनांक-03/04.06.2025 की रात्रि को नगदी व सोने चांदी के आभूषण तथा पान मसाला के पैकेट चोरी किया गया था, जिस सम्बन्ध में थाना फतेहपुर पर मु0अ0सं0 418/2025 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त समर सिंह उपरोक्त थाना रामनगर का हिस्ट्रीशीटर, एच.एस. नम्बर-70(ए) तथा अभियुक्त भागी उर्फ पंकज उपरोक्त थाना मो0पुर खाला का हिस्ट्रीशीटर, एच.एस. नम्बर 22(ए) है। पुलिस द्वारा शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।*

*नाम पता घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. भागी उर्फ पंकज पुत्र सूरजलाल निवासी ग्राम टेकुआ मजरे बसारी थाना मोहम्मदपुरखाला जनपद बाराबंकी (घायल)
2. समर सिंह उर्फ पपली पुत्र मिश्रीलाल निवासी बाराती लाला का पुरवा मजरे मधवा जलालपुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी
*बरामदगी-*
1. चोरी से सम्बन्धित 10,400/- रूपये नगद
2. 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर
3. 01 अदद खोखा व 03 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर
4. पान मसाला के पैकेट
. मु0अ0सं0 89/18 धारा 25 आयुध अधि0 थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी

मु0अ0सं0 545/2020 धारा 3/25 आर्मस थाना रामनगर जनपद बाराबंकी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button