ट्रेन से गिरकर हुई जख्मी किन्नर को सदर अस्पताल देखने पहुंचे डीएलएसए के सचिव
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने चिकित्सकों से समुचित इलाज करने का दिया निर्देश
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव न्यायाधीश करुणानिधि प्रसाद आर्या ने सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किन्नर गोविंद उर्फ प्रियंका को देखने पहुंचे। पीड़िता मेहदौली की रहने वाली है। उनसे मिलकर चिकित्सा एवं आईसीयू कर्मियों से उनका हाल-चाल की जानकारी ली। साथ ही उनके अभिभावक और साथी किन्नर बबली को आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि यह जल्द स्वस्थ हो जाएंगे और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भगवान से करता हूं । जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव न्यायाधीश करुणानिधि प्रसाद आर्या ने कहा कि मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी से बात हो गई है। घबराने की आवश्यकता नहीं है। उनका बेहतर इलाज करने का आश्वासन अस्पताल के चिकित्सकों ने दिया है। मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार एवं अन्य चिकित्सकों से कहा यदि ब्लड की आवश्यकता हो तो उसकी व्यवस्था की जाए। आपलोगों को इनके इलाज मे किसी चीज की आवश्यकता हो तो बताया जाए। प्राधिकार के सचिव न्यायाधीश ने बताया कि खगड़िया से बेगूसराय आने के क्रम में ट्रेन से पैर फिसल जाने के कारण बुरी तरह जख्मी हो गई। जिसकी सूचना पीएलवी प्रभात कुमार सिन्हा को दी गई। इस घटना की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय को दी गई। मौके पर सदर अस्पताल के शिशु रोग के नोडल ऑफिसर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कृष्ण कुमार, डीएस डॉक्टर संजय कुमार, डा. गोपाल मिश्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकार से शैलेश कुमार एवं मुकेन्द्र कुमार उपस्थित थे।




