बाराबंकी लखनऊ बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा ट्रक टेलर की चपेट में आने से एक की मौत दो घायल

 

 

 

बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी लखनऊ बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग के रामनगर बुढ़वल चौराहा पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया हाईवे पर कर रहे एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक टेलर ने जोरदार टक्कर मार दी इस हादसे में एक व्यक्ति की मौक़े पर ही दर्दनाक मौत हो गई
बाइक सवार तीन लोग डंपर की चपेट आ गए हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी दो लोग घायल हो गए। बाइक सवार गंभीर शुरू से घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। थाना रामनगर के ग्राम नाचना निवासी गयाप्रसाद पुत्र पुत्तीलाल अपने साढ़ू सोनेलाल निवासी नौबस्ता तथा गाँव के रिंकू यादव पुत्र बुधई के साथ बाइक से बुधवार की दोपहर किसी कार्यवश रामनगर आए थे। गाँव वापस जाते समय बुढ़वल चौराहे पर हाइवे क्रॉस करते वक्त डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल डंपर में फस गई और तीनों युवक समेत बाइक सड़क पर रगड़ती चली गयी। बाइक चालक गया प्रसाद डंपर की पहिया के नीचे आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई वही रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही सोनेलाल को हल्की चोटे आई है। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गयी हाईवे पर भीषण जाम लग गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को स्थानीय सीएचसी भिजवाया जहां पर हालत गंभीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने कड़ी मस्कत के बाद यातायात बहाल करवाया। इस हादसे में गया प्रसाद ट्रक टेलर के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई सोनेलाल और रिंकू यादव को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर लाया गया जहां सोनेलाल की तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरो ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रक टेलर को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button