गुरु पूर्णिमा महोउत्सव पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने प्रभु रत्नाकर योग आश्रम सिरसला में झंडा फहराकर कार्यक्रम का किया शुभारंभ।
अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र में चोरंगा झंडा फहराकर कार्यक्रम का किया शुभारंभ।
लक्ष्य ऋषि जी ने प्रभु वाल्मीकि ब्रह्मालय में पूजन-अर्चना कर प्रभु रत्नाकर योग आश्रम की महिमा बताते हुए सभी को प्रभु की शरण में जाने के लिए कहा जो गुरु की शरण में चला गया समझो उसका उद्धार हो गया ।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रभु रत्नाकर योग आश्रम पहुंचे, उन्होंने भगवान वाल्मीकि जी के दर्शन कर पूजा अर्चना व आरती की। विश्रवा ऋषि जी ने माननीय मंत्री जी से पूजा अर्चना संपन्न करवाई। कैबिनेट मंत्री ने इस अवसर पर सभी का दूर दराज से पहुंचने पर धन्यवाद किया। समाज के बच्चों को अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि वे पिछले कई वर्षों से लगातार गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर प्रभु रत्नाकर योग आश्रम में आकर दर्शन और पूजा अर्चना करते है
कैबिनेट मंत्री ने अपनी ओर से सभी को गुरु पूर्णिमा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। विरोतम सुभाष बेदी राष्ट्रीय मुख्य संचालक ने जानकारी दी कि प्रतिवर्ष गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आश्रम में विशेष आयोजन किया जाता है। प्रभु रत्नाकर योग आश्रम में प्रातः विशेष पूजन अर्चन किया गया।
मुख्य संचालक सुभाष बेदी जी के द्वारा प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए विरोतम रतन हंस राष्ट्रीय सह मुख्य संचालक, वीरोत्तम डॉ जोधा राम मुख्य निर्देशक, मुख्य प्रचार मंत्री इस्म सिंह भील लुधियाना, वीरश्रेष्ठ धर्मपाल बागड़ी राष्ट्रीय मुख्य कोषाध्यक्ष,धारा टांक , सोनू कंग ,गुलाब बिरला , सहारनपुर से मन मोहन सूद , रवि थापर,सुख राज पंजाब राजकुमार, प्रदेश कन्वीनर वीर महिपाल तूसामड, वीर ईश्वर सिंह डीलोड जिला प्रचारक, वीर धर्म प्रकाश कांगड़ा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, नरेश सिरसवाल जिला कोषाध्यक्ष, अनिल लोहट तथा दूर दराज से आए सैकड़ो धर्म समाजीयो ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।




