बाराबंकी गायत्री शक्तिपीठ रामनगर में संपन्न हुआ पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ व भंडारा

 

बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* -बाराबंकी गायत्री शक्ति पीठ रामनगर बाराबंकी पर गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ व भंडारे का आयोजन किया गया। सायं काल 5 बजे से भव्य दीप यज्ञ का आयोजन किया गया।महिला टोली नायक सोनी गुप्ता व परिव्राजक पंडित राजेश कुमार मिश्र के द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ व दीक्षा संस्कार, यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न हुआ। महिलाओं व कन्याओं ने दीप प्रज्वलित किए। इस आयोजन में गायत्री परिवार के सदस्यों और क्षेत्रवासियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपने घरों से लाए गए दीपों से दीपदान किया। जिससे पूरा परिसर जगमगा उठा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री मिश्र ने कहा कि दीप यज्ञ का उद्देश्य अहंकार, लालच और ईर्ष्या जैसी नकारात्मक भावनाओं का अंत करना है। यज्ञ से न केवल आत्मिक शुद्धि होती है, बल्कि पर्यावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है। उपस्थित जनसमूह ने अपनी-अपनी बुराइयों को त्यागने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भगवान महाकाल की आरती की गई और अंत में प्रसाद का वितरण हुआ। इस कार्यक्रम में गायत्री परिवार वरिष्ठ कार्यकर्ता हरिशंकर शुक्ला, कमलेश पांडे, धनीराम,साकेत शर्मा,योगेंद्र मौर्य, डॉ संजय तिवारी, सुभाष ओझा, कन्हैया पांडे, देवेंद्र मौर्य, शिव मोहन त्रिपाठी, उमा पांडे, मधुबाला त्रिपाठी,राधा मिश्रा वैष्णवी मिश्रा, वीरेंद्र प्रताप सिंह,प्रशांत मिश्रा, लक्ष्मी नारायण सिंह, प्रतीक त्रिपाठी, राजेश पाठक,अर्जुन सिंह, उषा मौर्य, पिंकू ओझा , अंजनी अवस्थी, मंडल अध्यक्ष अमित सिह,बृजेंद्र तिवारी, हरि नारायण शुक्ला,उदयभान,सहित माताएं बहनें व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

*गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित हुआ विशाल भंडारा*

श्री लोधेश्वर धाम महादेवा में विगत कई वर्षों से श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे भंडारे की श्रृंखला में इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर आज दोपहर 12:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन श्री लोधेश्वर महादेव अन्न क्षेत्र चैरिटेबल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पं.प्रभा शंकर शास्त्री (गुरुजी) के संयोजन में किया गया। इस भंडारे में पूरी सब्जी छोले चावल हलवा खीर आदि का प्रसाद श्रद्धालुओं ने प्राप्त किया । भंडारा देर शाम तक चलता रहा। बताते चलें कि ज्योतिष मर्मज्ञ पं.प्रभा शंकर शास्त्री (गुरु जी)द्वारा ऐसे ही धार्मिक कार्यक्रम पिछले कई वर्षों से अनवरत किया जा किया जा रहा है। इस अवसर पर दिवाकर अवस्थी,धर्मेंद्र कुमार अवस्थी समेत की लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button