थाना देवा पुलिस द्वारा छिनैती की घटना से संबंधित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
*कब्जे से एक अदद मोबाइल व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल, एक अदद तमंचा बरामद-*
बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा जनपद में चोरी/लूट की घटनाओं पर रोकथाम लगाने व चोरी/लूट की घटनाओं में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना देवा पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर आज दिनांक 13.07.2025 को छिनैती की घटना से संबंधित 02 अभियुक्तगण 1. उमेश कुमार उर्फ बत्तीस उर्फ भूरे उर्फ तिवारी पुत्र स्व0 सोहनलाल निवासी ग्राम राघवपुरवा मजरे सिदवाही थाना देवा जनपद बाराबंकी, 2. गुड्डू उर्फ श्रीकिशन पुत्र रामसेवक निवासी बदरूद्दीनपुर मजरे मित्तई थाना देवा जनपद बाराबंकी को ग्राम सिपहिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से छिना हुआ एक अदद मोबाइल फोन (रियलमी) व 1,000/- रूपये व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल UP 41 BH 1170 बरामद किया गया। *अभियुक्त उमेश कुमार उर्फ बत्तीस उर्फ भूरे उर्फ तिवारी उपरोक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा मय एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद कर मु0अ0सं0 386/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।*
पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त उमेश कुमार द्वारा अपने अन्य साथी गुड्डू के साथ मिलकर दिनांक 10.07.2025 को थाना देवा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम राघवपुरवा से जा रहे एक व्यक्ति से मारपीट व डरा-धमकाकर मोबाइल व कुछ रूपये छिने गए थे। जिस संबंध में थाना देवा पर मु0अ0सं0 384/2025 धारा 115(2)/309(4)/126(2)/351(3)/317(2) बीएनएस पंजीकृत है।
*नामपता गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. उमेश कुमार उर्फ बत्तीस उर्फ भूरे उर्फ तिवारी पुत्र स्व0 सोहनलाल निवासी ग्राम राघवपुरवा मजरे सिदवाही थाना देवा जनपद बाराबंकी
2. गुड्डू उर्फ श्रीकिशन पुत्र रामसेवक निवासी बदरूद्दीनपुर मजरे मित्तई थाना देवा जनपद बाराबंकी
*आपराधिक इतिहास-*
*अभियुक्त उमेश कुमार उर्फ बत्तीस उर्फ भूरे उर्फ तिवारी उपरोक्त*
1. मु0अ0सं0 158/2022 धारा 323/504/506 आईपीसी थाना देवा बाराबंकी
2. मु0अ0सं0 264/2023 धारा 323/504/506 आईपीसी थाना देवा बाराबंकी
3. मु0अ0सं0 295/2020 धारा 294 आईपीसी थाना देवा बाराबंकी
4. मु0अ0सं0 299/2022 धारा 326बी/504/506 आईपीसी थाना देवा बाराबंकी
5. मु0अ0सं0 384/2025 धारा 115(2)/309(4)/126(2)/351(3)/317(2) बीएनएस थाना देवा बाराबंकी
6. मु0अ0सं0 386/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना देवा बाराबंकी
*अभियुक्त गुड्डु उर्फ श्री किशन उपरोक्त*
1. मु0अ0सं0 384/2025 धारा 115(2)/309(4)/126(2)/351(3)/317(2) बीएनएस थाना देवा बाराबंकी।


