जिला पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कारवाई, नशीला पदार्थ रखने की महिला आरोपी गिरफ्तार।
महिला आरोपी से 8 किलो 120 ग्राम गांजा बरामद ।
*अश्विनी वालिया*
जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ रखने की महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-निर्देश में एंटी नारकोटिक सैल ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप मे सम्भालखा जिला पानीपत वासी एक महिला को काबू करके उसके कब्ज़ा से 8 किलो 120 ग्राम गांजा फूलपत्ती बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 15 जुलाई 2025 को एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र पाल के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार, उप निरीक्षक अशोक, मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार, नविन कुमार, महिला सिपाही शिवानी व सरिता तथा गाड़ी चालक सिपाही जसवंत सिंह कुमार की टीम एंटी नारकोटिक सैल में मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि सम्भालखा जिला पानीपत वासी एक महिला करनाल से बस में गांजा फूलपत्ती लेकर कुरुक्षेत्र एरिया में बेचने के लिए आएगी। अगर पीपली बस अड्डे पर निगरानी की जाये तो आरोपी महिला के पास से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हो सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पैराकिट बस अड्डे पीपली पर पहुंचकर निगरानी रखनी शुरू कर दी। मौका पर राजपत्रित अधिकारी डीएसपी शाहबाद श्री रामकुमार को बुलाया गया। कुछ देर बाद पुलिस टीम को एक महिला पैराकिट के तरफ से गीता द्वार के तरफ पैदल-पैदल आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने महिला सिपाही के मदद से महिला रोककर पता पूछने पर उसने अपना पता सम्भालखा जिला पानीपत बताया। पुलिस द्वारा राजपत्रित अधिकारी के सामने महिला सिपाही द्वारा अरोपिया की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 8 किलो 120 ग्राम गांजा फूलपत्ती बरामद हुई। आरोपिया के खिलाफ थाना सदर थानेसर में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया।




