जनता लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए निकाली गई पदयात्रा

बेगूसराय को प्रमंडल बनाने की मांग

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। बेगूसराय को प्रमंडल बनाने की मांग को लेकर प्रमंडल बनाओ अभियान समिति द्वारा आगामी 2 अगस्त की रात 11 बजे से 3 अगस्त की सुबह 11 बजे तक आहूत 12 घंटे के जनता लॉकडाउन को सफल बनाने की अपील की। शुक्रवार को शहर में पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा का नेतृत्व समिति के संयोजक दिलीप कुमार सिन्हा, कोर कमिटी प्रमुख विंग कमांडर रंजीत कुमार, डॉ. जितेंद्र राय, सुरेन्द्र प्रसाद मिश्रा, राजेंद्र राजा, अमरेश कुमार, राजीव सिन्हा, आलोक अग्रवाल समेत अन्य सामाजिक और छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों ने किया। यह पदयात्रा हड़ताली चौक से शुरू होकर कचहरी रोड, ट्रैफिक चौक होते हुए पावर हाउस चौक तक निकाली गई। बड़ी संख्या में शहरवासियों, राजनीतिक दलों, जन संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने नारे लगाए और दुकानों, बाजारों में पर्चे बांटकर जनता से अपील की कि वे 12 घंटे के इस प्रतीकात्मक बंद को सफल बनाएं। वक्ताओं ने कहा कि बेगूसराय लंबे समय से प्रमंडल बनने की पात्रता रखता है, लेकिन सरकार की उपेक्षा के कारण यह मांग आज तक अधूरी है। प्रमंडल बनने से जिले में विश्वविद्यालय, एम्स, हवाई अड्डा और अन्य विकास परियोजनाएं शुरू होंगी। समिति ने स्पष्ट किया कि जनता लॉकडाउन के दौरान स्वास्थ्य सेवा, दवा, दूध, प्रेस आदि आवश्यक सेवाएं बाधित नहीं होंगी। यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक ढंग से संचालित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button