पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी
अपर्णा कुमारी
पत्रकार
नयी दिल्ली,20 अगस्त 2025 (एजेंसी)। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी को आज उनकी जयंती पर कृतज्ञ राष्ट्र ने याद किया एवं भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस मौके पर देशभर में अनेक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किये गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवंगत नेता को अपनी श्रधांजलि दी है।उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर पोस्ट कर श्रद्धांजलिअर्पित की।वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मालिक मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, सांसद प्रियंका गांधी, उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान वाड्रा ने वीर भूमि पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष देवेंद्र यादव सहित अनेक नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दी।स्व.राजीव गांधी को याद करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उन्होंने देश को तकनीकी क्रांति और आधुनिक भारत की नींव दी थी।
नेताओं ने कहा कि दिवंगत नेता ने कंप्यूटिंग को भारत में बढ़ावा दिया। उन्होंने कंप्यूटर और माइक्रो-प्रोसेसर आधारित तकनीक को नीतिगत स्तर पर स्वीकृति दी।आयात-उन्मुख बाधाओं को कम किया और घरेलू निर्माण को प्रोत्साहित किया। विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों में कंप्यूटर शिक्षा और डेटा प्रोसेसिंग पाठ्यक्रमों को बढ़ावा दिया।
नेताओं ने यह भी कहा कि इन्हीं प्रयासों का परिणाम है,कि भारत आईटी सेवाओं का वैश्विक केंद्र बन पाया।आज बैंकिंग, बीमा, डाकघर और सरकारी दफ्तरों में डिजिटल सेवाओं का उपयोग उन्हीं की देन है।एल.एस.


