राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शाखा सिरौलीगौसपुर ने बीईओ फिजा मिर्जा को भेट किया संकल्प पत्र
*ब्यूरो चीफ बाराबंकी* सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वावधान में दिनांक 1 सितम्बर 2025 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम “मेरा विद्यालय, मेरा स्वाभिमान”( विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का साझा संकल्प) के संदर्भ में दिनांक 30 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शाखा सिरौलीगौसपुर के ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ दीक्षित ने खण्ड शिक्षा अधिकारी सिरौलीगौसपुर फिज़ा मिर्ज़ा को संकल्प पत्र भेंट किया। साथ ही विद्यालयों के शैक्षणिक वातावरण को और अधिक सुदृढ़ एवं समृद्ध बनाने हेतु महासंघ के इस राष्ट्रव्यापी अभियान की उपयोगिता पर चर्चा हुई। इस अवसर पर त्रिभुवन सिंह प्रचार मंत्री मौजूद रहे।



