मिरिक से काकर भिट्ठा जा रही वाहन खाई में गिरी, 3 की मौत 20 से अधिक घायल
-घायलों का इलाज चल रहा मिरिक ओर पानीटंकी अस्पताल में
अजित प्रसाद / सिलीगुड़ी: दार्जिलिंग के मिरिक से नेपाल के काकरभिट्ठा लौट रही वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इसमें तीन लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है। जबकि घायलों की संख्या 20 से अधिक बताई जा रही है।
घायलों का इलाज मिरिक और पानीटंकी में किया जा रहा है। बताया गया है कि पुटुंग के नौल दारा के पास एक वाहन खाई में गिर गया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। वाहन मिरिक से काकरभिट्टा जा रहा था। दुधेय पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद से इस मार्ग का उपयोग वैकल्पिक मार्ग के रूप में किया जा रहा है।प्रारंभिक जानकारी मिली है कि मिरिक से काकरीभिट्टा जा रहा एक क्रूजर वाहन आज नोल क्षेत्र के पास एक चट्टान से गिर गया, जिससे एक बड़ा हादसा हो गया
। घटनास्थल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कई लोगों के घायल होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि स्थानीय निवासियों और सुरक्षाकर्मियों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। अभी तक घायलों की स्थिति और दुर्घटना के कारणों के बारे में विस्तृत जानकारी जारी नहीं की गई है।



