बाराबंकी: त्रिलोकपुर रेलवे क्रॉसिंग पर महिला का शव मिला, इलाके में दहशत

 

*ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को त्रिलोकपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ग्राम पंचायत ददौरा की महिला उर्मिला (60) का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। शव की हालत छत-विक्षत थी। घटना की सूचना महिला ने तुरंत रामनगर थाने को दी।

जानकारी मिलते ही वरिष्ठ उप निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव और उपनिरीक्षक शत्रुघ्न अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतका उर्मिला, पुत्री स्वर्गीय जगजीवन, निवासी ग्राम ददौरा, थाना रामनगर हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत ट्रेन से कटने के कारण हुई हो सकती है।

घटना की सूचना मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और आसपास के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की पूरी जांच की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button