बीएसपी ने गुजैनी में लगाया स्वास्थ्य परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर , उमड़ी भीड़
सुनील बाजपेई
कानपुर । यहां दक्षिण क्षेत्र के गुजैनी सब्जी मंडी में बहुजन समाज पार्टी की ओर से विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया।इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में बहुजन समाज पार्टी के आशीष कश्यप ने बीपी की जांच कराकर किया। शिविर में आंखों की नि:शुल्क जांच करने वाले डाक्टर एस के पाण्डेय को अधिकांश मरीजों की शुगर बढ़ी मिली। साथ ही 13 मरीजों को मोतियाबिंद की भी शिकायत मिली,जिसके लिए उन्हें उचित परामर्श भी दिया गया। शिविर में मौजूद रमेश सिंहवानी ने बताया गया कि गणेश महोत्सव के बाद मोतियाबिंद का आपरेशन बिना टांका, बिना चीरा के फेंको विधि से लेंस आपरेशन डाक्टर शरद बाजपेई द्वारा कनिका हॉस्पिटल हर्ष नगर में होगा।
गुजैनी में लगाए गए इस शिविर में नोवल हॉस्पिटल स्वरूप नगर के रोहित शुक्ला की मौजूदगी में डाक्टर दीपक ,डाक्टर दिव्या और लेब टेक्नीशियन पुष्पांजलि ने मरीजों की जांच करने के बाद बताया कि अधिकांश मरीजों में ब्लड प्रेशर व ब्लड शुगर बढ़ी मिली। इसबीच शिविर प्रबंधक ओमप्रकाश व अरविन्द जायसवार ने बताया कि 19 सितम्बर को गुजैनी गांव और विशम्बर नाथ स्कूल में भी नि : शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में मुख्य रूप से पन्ना लाल जायसवार ,ओमप्रकाश पप्पू ,अरविंद जायसवार, शिविर व्यवस्थापक जितेंद्र ,सतीश रोचलानी, दीपक चौरसिया और समाज सेवा के क्षेत्र में सदैव अग्रणी रमेश सिंहवानी आदि मौजूद रहे।




