अब हर घर से बेगूसराय को प्रमंडल बनाने की उठेगी आवाज

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। बेगूसराय प्रमंडल बनाओ अभियान समिति की बैठक प्रसिद्ध व्यवसाई जय रामदास के आवास में हुई। बैठक का संचालन करते हुए दिलीप कुमार सिन्हा ने कहा की बेगूसराय को प्रमंडल बनाने के लिए हर तरह कुर्बानी देने के लिए हमारी कमेटी तैयार है। प्रमंडल नहीं होने के कारण यहां छात्रों का विश्वविद्यालय, हवाई उड़ान, मेडिकल कॉलेज, एम्स, कृषि महाविद्यालय, पर्यटन का विकास के साथ लाखों परिवार का रोजगार का अवसर रुका हुआ है। बैठक की अध्यक्षता आलोक अग्रवाल ने की। चुनाव के पूर्व सरकार बेगूसराय को प्रमंडल घोषित करें, तैयारी के लिए दो कमेटी का गठन किया गया। प्रथम कमेटी का नेतृत्व डॉक्टर रोशन कुमार तथा दूसरा कमेटी का नेतृत्व पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल करेंगे। कमेटी में प्रमुख प्रेम मंगोलिया, डॉ संजय कुमार, समीर शेखर, पूर्व पार्षद प्रकाश सिंहा, रंजीत कुमार विंग कमांडर, वतन कुमार, इंद्रजीत राय, कल्याण कुमार, राजेश कुमार सिन्हा, सुरेंद्र मिश्रा, राजीव कुमार, जयराम दास, सुशील कुमार राय, रंजीत कुमार आदि चुने गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button