बिहार में बनेगा खेल का नया वातावरण: अजय कुमार
बेगूसराय जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से बिहार ओलम्पिक संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को किया गया सम्मानित
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। बेगूसराय जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से बिहार ओलम्पिक संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार को उनके कार्यालय में सम्मानित किया गया। संघ की ओर से जिला सचिव नन्दु कुमार व अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी सौरभ कुमार ने बुके व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। सम्मान से अभिभूत श्री कुमार ने बिहार में खेल के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दुहराई। उन्होने कहा कि बिहार में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस आधारभूत संरचनाओं के विकास व खेल आयोजनों की नियमितता पर बल देना उनका लक्ष्य है। खिलाडियों को पौष्टिक आहार मिले, जिससे वो संपूर्ण खिलाडी बने। इस बाबत वो हरसंभव प्रयास करेंगे। बेगूसराय के प्रति स्नेह दिखाते हुए कहा कि बेगूसराय से उनका अप्रतिम लगाव है। बेगूसराय की मिट्टी, खेल के लिए उर्वर है, जिसे वो बिहार ओलम्पिक के माध्यम से अनेक अंतरराष्ट्रीय खिलाडी तैयार करना, उनका लक्ष्य है। वहीं दूसरी ओर बेगूसराय जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश रंजन, कल्याण केन्द्र सचिव भोगेंद्र कुमार कमल, उपाध्यक्ष वागीश आनंद, जिला ताइक्वांडो संघ के संयुक्त सचिव अनिल कुमार तांती, तकनीकी कोच मणिकांत, मो. फुरकान, श्याम किशोर सिंह, मनोज कुमार स्वर्णकार समेत जिले के अनेक खिलाडियों व पदाधिकारियों ने श्री कुमार को उत्कृष्ट कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी है।


