विहिप के विभाग मंत्री डॉ.राजेंद्र प्रसाद दुबे की प्रथम पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर मरीजों को बांटे फल

 

 

*ब्यूरो चीफ बाराबंकी*

विश्व हिंदू परिषद बाराबंकी के पूर्व विभाग मंत्री,समाजसेवी चिकित्सक डॉ राजेंद्र प्रसाद दुबे की प्रथम पुण्यतिथि पर विहिप कार्यकर्ताओं के द्वारा विविध कार्यक्रम रामनगर कस्बे में संपन्न हुए।
रामनगर बुढ़वल चौराहा स्थित कार्यालय पर हनुमान चालीसा व श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई।कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर दिवंगत आत्मा के शांति के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पौधारोपण के साथ ही मरीजों व तीमारदारों को फल वितरित किए। विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद दुबे सामाजिक व संगठनात्मक अच्छे कार्यकर्ता थे। जिलाध्यक्ष रामनाथ मौर्य ने कृतत्व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजेंद्र प्रसाद दुबे कुशल संगठक,अच्छे चिकित्सक,प्रतिष्ठित समाजसेवी थे जिनकी ध्येय यात्रा संकल्प से सिद्धि की ओर बिना रुके निरंतर चलती रही। आरएलबी प्रबंधक रामकिशोर शुक्ला ने कहा कि उनका हम सबके बीच ना रहना अपूर्ण क्षति है वह कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणादाई रहेगें।
कार्यक्रम का संचालन वीएचपी जिला मंत्री राहुल कुमार वर्मा ने किया।
वीएचपी कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में बीमार व तीमारदारों को केला, सेब ,पानी, बिस्कुट वितरित किया। विहिप के इंद्रेश, रामनाथ मौर्य, राहुल कुमार, रामकिशोर ,अवधेश अग्रवाल व सीएचसी अधीक्षक प्रणव कुमार श्रीवास्तव ने प्रांगण में पीपल, बरगद ,पाकड़ ,बालमखीरा, नीम, गुलमोहर ,जामुन ,आम आदि के दो दर्जन से अधिक पौधे रोपित किये।
इस अवसर पर जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सुमित्रा प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष विनय मिश्रा, प्रखंड उपाध्यक्ष रमाकांत वर्मा ,आशुतोष दुबे ,बजरंग दल जिला सहसंयोजक विनय वर्मा, चंदन सिंह, सुमन अवस्थी ,मोनिका दीक्षित ,दिव्य प्रकाश ,भानु, सुनील गौतम, पप्पू यादव ,उमेश ,गोलू, मूलचंद, अमित चौहान आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button