लायंस क्लब ऑफ़ सिलीगुड़ी हेल्प के द्वारा *मासूमियत और मुस्कानों से सजा “ख़ुशियों का उत्सव”* का आयोजन

विशेष रूप से 200 वंचित बच्चों को कपड़े और खिलौने उपहार मे दिये गये।

 

संजय ठाकुर- सिलीगुड़ी, 7 सितम्बर : – बच्चे भगवान का रूप होते हैं उन्हें जितना खुश रखा जाए समझो भगवान को खुश किया जा रहा है इसी लक्ष्य को लेते हुए लायंस क्लब आफ सिलिगुड़ी हेल्प ने आज एक अनोखा कार्य किया है।

रविवार को सिलीगुड़ी उत्तरबंग मारवाड़ी भवन में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब लायंस क्लब ऑफ़ सिलीगुड़ी हेल्प ने अपनी अस्थाई प्रोजेक्ट के तहत “ख़ुशियों का उत्सव” का आयोजन किया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से 200 वंचित बच्चों के लिए आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान संस्था के द्वारा पूरे दिन बच्चों ने तरह-तरह के खेल स्टॉल, मनभावन भोजन, रोमांचक जादू शो, ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आनंद लिया और अंत में खिलौनों व उपहारों के साथ आज के दिन को आनंदमय बनाया। बच्चों की खिलखिलाती हँसी और चमकती आँखों ने इस उत्सव को वास्तव में सार्थक बना दिया।लायंस क्लब के अध्यक्ष *लायन नवीन जिंदल* ने बताया कि क्लब की इस वर्ष की थीम *“मुस्कान फैलाना, और आशाएं बांटना”* है। इसी सोच को आधार बनाकर “ख़ुशियों का उत्सव” आयोजित किया गया, ताकि बच्चों को खुशियाँ दी जा सकें और उनके मन में नई उम्मीदें जगाई जा सकें।सामाजिक सरोकारों के लिए हमेशा सक्रिय रहने वाला लायंस क्लब ऑफ़ सिलीगुड़ी हेल्प अपने ऐसे प्रयासों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और बदलाव लाने की दिशा में कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब आफ सिलिगुड़ी हेल्प लगातार सामाजिक के क्षेत्र में अपना अहम योगदान देते रहते हैं और इसी के साथ-साथ छोटे बच्चों को उनके जीवन में खुशियां ला सके उनके लिए तरह तरह के कार्यक्रम करते रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button