टीएमसी विधायक का भाजपा विधायक सांसद को एसिड पिलाने और आग में जलाने पर मचा घमासान

कहा, बंगाल के किसी को घुसपैठिया कहा तो होगा बोला हुआ हाल

 

अपने बयान पर कायम, टीएमसी को हो सकता है इस प्रकार के बयान से नुकसान

अजित प्रसाद/ सिलीगुड़ी/मालदा: विधानसभा में भाजपा विधायकों के साथ हाथापाई का विवाद अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि अब मालदा के विधायक सह मालदा ज़िला तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के अध्यक्ष अब्दुर रहीम बख्शी ने हाल ही में भाजपा विधायक शंकर घोष पर परोक्ष हमला बोला। शनिवार, 6 सितंबर की शाम को उनके धमकी भरे बयान ने विवाद खड़ा कर दिया। जिलाध्यक्ष सह विधायक अब्दुर रहीम बक्शी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रवासी मजदूरों को ‘रोहिंग्या’ या ‘बांग्लादेशी’ कहने की हिम्मत दोबारा की तो उनके मुंह में तेजाब डालकर उनकी आवाज को राख कर देंगे। पश्चिम बंगाल की राजनीति गरमाई, मालदा में सभा को संबोधित कर रहे थे टीएमसी विधायक: इस बयान के बाद पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी नेता आमने-सामने हैं। टीएमसी विधायक के एक बार फिर दिए इस विवादास्पद बयान से प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। बता दें शनिवार शाम को मालदा में एक जनसभा थी। टीएमसी विधायक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान बक्शी ने बीजेपी विधायक शंकर घोष पर निशाना साधा और उन्हें ये धमकी दे डाली।
किसी को बंगालियों को अपमानित करने की इजाजत नहीं: रिपोर्ट्स के अनुसार मालदा में यह सभा अन्य राज्यों में बंगाली भाषी प्रवासी मजदूरों के खिलाफ कथित अत्याचारों के विरोध में आयोजित की गई थी। सभा में टीएमसी विधायक ने कहा कि जो बेशर्मी से कहता है कि बंगाल के 30 लाख प्रवासी मजदूर जो बाहर काम करते हैं वे बंगाली नहीं हैं। बल्कि रोहिंग्या या बांग्लादेशी हैं, उसे मैं चेतावनी देता हूं। अगर मैंने तुम्हें दोबारा ऐसा कहते सुना तो तुम्हारी आवाज को तेजाब से जलाकर राख कर दूंगा। यह पश्चिम बंगाल है और हम बंगालियों को अपमानित करने की इजाजत नहीं देंगे। बयान पर कायम हैं बख्शी
जब बख्शी से पूछा गया कि वे किस विधायक की बात कर रहे हैं, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका इशारा सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष की ओर है। विवाद बढ़ने के बावजूद अब्दुर रहीम बख्शी अपने बयान पर अड़े हुए हैं। उन्होंने कहा, “हमारे मजदूर जो बाहर काम करते हैं, उन्हें बीजेपी विधायक ने रोहिंग्या कहा। हम क्या रोहिंग्या हैं? जो ऐसा कहेगा, उसका स्वर हम एसिड डालकर बंद कर देंगे।”भाजपा सांसद को भी दे डाली धमकी: बख्शी ने सिर्फ शंकर घोष को ही नहीं, बल्कि बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, “अगर आपने ऐसा अगणतांत्रिक आंदोलन किया, तो हम वही लकड़ी का इस्तेमाल करेंगे जिससे आप जलाए जाएंगे। बंगाल में ऐसा आंदोलन बर्दाश्त नहीं होगा।” उनकी यह टिप्पणी अब सोशल मीडिया और राजनीतिक मंचों पर भारी आलोचना का कारण बन गई है। यह बयान राजनीतिक हलकों में बड़ी बहस का विषय बन गया है और कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button