सीपी राधाकृष्णन होंगे नए उपराष्ट्रपति, 152 वोटों से मिली बड़ी जीत

 

*ब्यूरो चीफ बाराबंकी* एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन देश के नए उपराष्ट्रपति चुने गए हैं। उन्होंने विपक्ष के प्रत्याशी बी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों के बड़े अंतर से हराया। संसद के दोनों सदनों में हुए मतदान के बाद राधाकृष्णन को कुल 452 वोट मिले, जबकि रेड्डी को केवल 300 वोटों से संतोष करना पड़ा।
मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई और कुल मिलाकर 752 सांसदों ने मतदान किया। राधाकृष्णन की इस जीत को एनडीए की बड़ी राजनीतिक सफलता के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह परिणाम आगामी सत्रों में एनडीए की रणनीतिक पकड़ को और मजबूत कर सकता है।
बताया जा रहा है कि उपराष्ट्रपति के चुनाव में कुछ क्रॉस वोटिंग भी देखने को मिली, जिससे एनडीए को फायदा पहुंचा। संसद में मतदान के बाद मतगणना का कार्य तेजी से पूरा किया गया और परिणाम की औपचारिक घोषणा होते ही एनडीए खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई।
नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने अपने संबोधन में कहा कि वे संविधान के दायरे में रहते हुए निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने सभी सांसदों का आभार जताया और कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button