अनुस्वार और संयुक्ताक्षर में हेरफेर किये जाने से बदला शब्द का स्वरूप
शकील बेग
नावकोठी, बेगूसराय संवाददाता।हिन्दी दिवस के अवसर पर प्रखंड के अपग्रेड प्लस टू स्कूल चकमुजफ्फर में कार्यक्रम आयोजित की गयी। बच्चों के बीच वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इसकी अध्यक्षता कन्हैया कुमार ने की। वरीय शिक्षिका खुशबू कुमारी ने कहा कि हिन्दी हमारी मातृभाषा है। आज इस भाषा में अन्य भाषाओं का समावेश हो जाने से इसका स्वरूप विकृत हो गया है। हमें दैनिक कार्य में अधिक से अधिक हिन्दी का प्रयोग करना चाहिए। प्राचीन हिन्दी तथा आधुनिक हिंदी में चंद बिन्दु का लोप हो गया है। उसके स्थान अनुस्वार ले लिया गया है। उसी प्रकार संयुक्ताक्षर में भी हेरफेर किये जाने से शब्द का स्वरूप ही बदल गया है। इससे छात्र सहित अन्य भाषा प्रेमी को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनके वास्तविक स्वरूप तथा बदले स्वरूप के अंतर को जानकर इससे बचने की सलाह दी। मौके पर स्कूली बच्चे सहित अन्य मौजूद थे।



