18 मई को जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र में लगेगा मेघा रक्तदान शिविर : डॉ कृष्ण श्योकंद

 

अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र। जाट सभा (जाट धर्मशाला करुक्षेत्र) सदैव समाज सेवा के कार्यों में संलग्न रहती है। कुछ दिन पहले जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र का चुनाव हुआ था जिसमें जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र के प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद चुने गए थे। जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र का प्रधान बनते ही डॉ. कृष्ण श्योकन्द ने संकल्प लिया था कि वह बुजुर्गों के आशीर्वाद से और नौजवानों व अन्य समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग से शिक्षा, स्वास्थ्य और खेलों पर अपना पूरा फोकस रखेंगे। डाक्टर कृष्ण श्योकंद ने बताया कि वह समाज में फैली हुई बुराइयों का डटकर विरोध करेंगे तथा हिंदू विवाह एक्ट में संशोधन हेतु सभी खापों एवं पंचायतों से मिलकर हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया 18 मई को जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र में रविवार को बहुत बड़ा रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है जोकि प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से 60 वर्ष तक की आयु का स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है । रक्तदान करने से शरीर में कोई कमी नहीं आती बल्कि रक्तदान करने से हार्ट अटैक का खतरा टल जाता है इसलिए रक्तदान शिविर में रक्तदान करने के लिए बढ़ चढ कर भाग लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button